Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने सफाई को लेकर भाजपा पर कसा तंज

सपा ने सफाई को लेकर भाजपा पर कसा तंज

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर स्वच्छता अभियान को लेकर निशाना साधा है। सपा ने पार्टी के अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से सोमवार को एक पोस्ट कर शहर में फैली गंदगी को लेकर तंज कसा। कहा कि सफाई को जिम्मेदार लापरवाह विभाग का कारण भाजपा सरकार भ्रष्टाचार है।

सपा ने एक समाचार पत्र की गंदगी फैली फोटो के साथ पोस्ट करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है और भाजपा सरकार में सफाई गोल है। नगर पालिकाओं की लापरवाही के कारण मुख्य शहरों में गंदगी लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार सफाई में भी भ्रष्टाचार करने लगी।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular