– स्थानीय निकाय चुनाव में भी लगे नगर के कार्यकर्ता
देवरिया (हि.स.)। देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में नगर मण्डल के कार्यकर्ता नगर के मतदाताओं से घर-घर जाकर सम्पर्क करें और उन्हें बताए कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन काण्ड के आरोपी को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। जो मासूम बच्चों की मौत का आरोपी है। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने नगर मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
कहा कि देवरिया-कुशीनगर के भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह साफ-सुथरी छवि के मेहनती और जनहित में संघर्ष करने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं। सपा प्रत्याशी पर एनएसए जैसे गम्भीर मुकदमे हैं। सीएए जैसे कानून का विरोध करने में सपा प्रत्याशी सबसे आगे रहा है। वहीं भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है, वे हमेशा राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद के साथ में खड़े रहे हैं। इस दौरान संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, दीपक वर्मा, संजू सोनी, अखिलेश मिश्रा, मारकंडेय गिरी, मकसूदन मिश्रा, राजन मल्ल, संतोष चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
ज्योति
