Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

सपा ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

कानपु (हि.स.)। देश में बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों व खाद्य सामग्रियों के दामों को लेकर एक बार फिर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनपद की सड़कों पर उतरे। सपा कार्यकर्ताओं ने भैंसा गाड़ी खीचकर विरोध जताया।

घंटाघर चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर एकत्र होकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा सरकार व लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष डॉ0 इमरान ने बताया कि भाजपा सरकार में न तो देश में कोई प्रगति हुई हैं न ही प्रदेश में, सिर्फ और सिर्फ इस सरकार में महंगाई और बेरोजगारी लाने के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ है।

विधायक इरफान सोलंकी ने बताया कि आज के समय में पेट्रोल के दाम सौ रुपये के पार है। तो वहीं खाने वाले सरसों का तेल दो सौ रुपये की कीमत पर पहुंच गया है। रसोई गैस के भी दाम आसमान छू रहे है। ऐसे हालातों में लोगों को अपना घर चलाना एक टेढ़ी खीर की तरह उभर कर सामने आ रहा है। जनता जान चुकी है इस सरकार में सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी का ही पुरस्कार मिलना है। आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बना कर जनता को महंगाई रूपी डायन से मुक्त कराना है।

इस दौरान अम्बर त्रिवेदी, निखिल यादव, नरेंद्र सिंह पिंटू, अज्जू यादव व श्रेष्ठ गुप्ता समेत कई सपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष को घेरते हुए प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular