Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने बागपत और हापुड़ के जिलाध्यक्ष हटाये, कार्यकारिणी की भंग

सपा ने बागपत और हापुड़ के जिलाध्यक्ष हटाये, कार्यकारिणी की भंग

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से दो जनपदों में दल की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। 

मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि बागपत और हापुड़ के जिलाध्यक्ष किरनपाल उर्फ बिल्लू प्रधान एवं तेजपाल प्रमुख को हटाकर वहां की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मनोज चौधरी को बागपत समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular