Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सपा ने पांच जनपदों के जिलाध्यक्ष घोषित किए

 सपा ने पांच जनपदों के जिलाध्यक्ष घोषित किए

लखनऊ (हि.स.)। होली से पूर्व सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर सहित पांच जनपदों के जिलाध्यक्षों के घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांचों जिलाध्यक्षों से जल्द पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर जिला कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश में पांच जनपदों के जिलाध्यक्ष नामित किए हैं। इनमें जय सिंह जयंत को लखनऊ, बृजेश कुमार गौतम गोरखपुर, आशीष यादव बदांयू, इंजी. वीरेन्द्र रायबरेली और देवी प्रसाद चौधरी को मीरजापुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इन सभी जिलाध्यक्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनपद के सांसद/विधायक व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर पंद्रह दिनों में कार्यकारिणी बनाए जाने और प्रदेश कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराने को निर्दशित किया है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular