Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने नेपाल में विमान दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर जताया...

सपा ने नेपाल में विमान दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर जताया गहरा दुख

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने नेपाल के पोखरा में हुए प्लेन क्रैश की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्लेन क्रैश मामले में भारतीय समेत अन्य यात्रियों के भी असमय मौत को हृदय विदारक बताया है।

सपा के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से सोमवार को ट्वीट कर कहा गया कि नेपाल के पोखरा में हुए प्लेन क्रैश की घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में पांच भारतीय समेत सभी 72 यात्रियों की मृत्य, हृदय विदारक है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें। मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

नेपाल देश के काठमांडू से पोखरा जा रहा यात्री विमान रविवार को हादसे का शिकार हो गया। इस विमान क्रैश की घटना में उप्र के गाजीपुर जनपद के रहने वाले पांच युवकों समेत 72 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य ने गहरा शोक प्रकट किया था।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular