Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने दो ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को पार्टी से छह...

सपा ने दो ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को पार्टी से छह साल के लिए निकाला

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को दो ब्लॉक प्रमुख और दो ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते यह कार्रवाई हुई है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से बुधवार को जारी एक पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से असोहा के ब्लॉक प्रमुख बीतेन्द्र यादव, औरास के ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेन्द्र सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला जाता है। साथ ही साथ ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल और बांगरमऊ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन दिवाकर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular