Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने दो जिलाध्यक्ष और एक महानगर अध्यक्ष घोषित किए

सपा ने दो जिलाध्यक्ष और एक महानगर अध्यक्ष घोषित किए

– सहारनपुर नगर निगम से नूर हसन मलिक को सपा महापौर उम्मीदवार बनाया

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को सहारनपुर नगर निगम के महापौर पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही दो जिलों के जिला अध्यक्ष और एक महानगर अध्यक्ष बनाए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची जारी की। इसमें छविनाथ सिंह यादव को प्रतापगढ़ व शिव चरण कश्यप बरेली का जिला अध्यक्ष बनाया है। जबकि शमीम खां सुल्तानी को बरेली महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। वहीं निकाय चुनाव को लेकर पार्टी ने नूर हसन मलिक को सहारनपुर नगर निगम के महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular