Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने देवेन्द्र पासी को बनाया मोहनलालगंज से उम्मीदवार

सपा ने देवेन्द्र पासी को बनाया मोहनलालगंज से उम्मीदवार

लखनऊ(हि. स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने देवेन्द्र कुमार पासी उर्फ़ बबलू पासी को लखनऊ के मोहनलालगंज सीट पर अपना प्रभारी और उम्मीदवार बनाया है।

लखनऊ विधानसभा क्षेत्र 176 मोहनलालगंज से देवेन्द्र कुमार पासी की घोषणा होने पर बसपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह व्याप्त हैं। बसपा कार्यकर्ताओं की मानें तो देवेन्द्र कुमार क्षेत्र में पार्टी के नियमों के अनुरूप कार्य करने वाले और कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले व्यक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़ा होना उन्हें आता है और मोहनलालगंज के लिए यह बेहतर निर्णय है।

बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश अंबेडकर ने बताया कि लखनऊ में यह तीसरी घोषणा है, इससे पहले लखनऊ उत्तर में सरवर मलिक और सरोजनी नगर में जलीस खान प्रभारी बनाए जा चुके हैं।

बसपा इस बार हर सीट पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ बढ़ रही है और कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular