Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने दस जिलाध्यक्ष व तीन महानगर अध्यक्ष किए नामित

सपा ने दस जिलाध्यक्ष व तीन महानगर अध्यक्ष किए नामित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को कई जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी नामित किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। इनमें 10 जिलाध्यक्ष व 03 महानगार अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। 

अलीगढ़ में गिरीश यादव, कासगंज में कुंवर देवेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर नगर में डॉ. इमरान को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। मैनपुरी में देवेंद्र सिंह नगरिया को जिलाध्यक्ष, रामनारायण बाथम को महासचिव, मनोज को उपाध्यक्ष बनाया गया  है। प्रयागराज जिले में चार पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष पद पर योगेश सिंह, महासचिव पद पर संदीप पटेल, उपाध्यक्ष पद पर राम सुमेर पाल, व अनिल यादव की तैनाती की गई है। 
इसके अलावा प्रयागराज महानगर में सैय्यद इफ्तिखार अहमद महानगर अध्यक्ष होंगे। मऊ में धर्म प्रकाश, सिद्धार्थनगर में लालजी, संभल असगर अली, मेरठ में चौधरी राजपाल सिंह , शामली में अशोक चौधरी व गौतमबुद्धनगर में वीर सिंह को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोएडा महानगर का दीपक विज को अध्यक्ष और नोएडा ग्रामीण का ऋषिपाल सिंह अवाना को अध्यक्ष बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular