Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने जारी की विधान परिषद के प्रत्याशियों की सूची

सपा ने जारी की विधान परिषद के प्रत्याशियों की सूची

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। घोषित की गयी सूची में प्रथम चरण में 30 और द्वितीय चरण में 6 प्रत्याशियों के नाम हैं। सपा के एमएलसी प्रत्याशियों की सूची सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन के उपरान्त पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने जारी की है।

सपा कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार मुरादाबाद बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी से अजय प्रताप सिंह, रामपुर बरेली से मशकूर अहमद, बदायूं से सिनोज कुमार शाक्य, पीलीभीत शाहजहांपुर से अमित कुमार और हरदोई स्थानीय प्राधिकारी से रजीउद्दीन को सपा का प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार खीरी स्थानीय प्राधिकारी से अनुराग वर्मा, सीतापुर से अरूणेश कुमार, लखनऊ-उन्नाव से सुनील कुमार सिंह, रायबरेली से वीरेन्द्र शंकर सिंह, प्रतापगढ़ से विजय बहादुर और सुल्तानपुर से शिल्पा प्रजापति का पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है।

बाराबंकी से राजेश कुमार, बहराइच से अमर, आजमगढ़ मऊ से राकेश कुमार, गाजीपुर से भोलानाथ शुक्ला, जौनपुर से मनोज कुमार, वाराणसी से उमेश, मिर्जापुर सोनभद्र से रमेश सिंह, इलाहाबाद से वासुदेव और बांदा हमीरपुर स्थानीय प्राधिकारी से आनंद कुमार त्रिपाठी को सपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वहीं झांसी ललितपुर से श्याम सुन्दर सिंह, कानपुर फतेहपुर से दिलीप सिंह, इटावा फर्रूखाबाद से हरीश कुमार, आगरा फिरोजाबाद से दिलीप सिंह, मथुरा एटा से उदयवीर सिंह, मैनपुरी से राकेश, अलीगढ़ से जसवंत सिंह और मुजफ्फरनगर सहारनपुर से मो. आरिफ को एमएलसी प्रत्याशी बनाया गया है। मेरठ गाजियाबाद और बुलन्दशहर सीट रालोद के लिए सपा ने छोड़ी है।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद के द्वितीय चरण के चुनाव के लिए भी छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। सपा द्वारा जारी सूची में गोण्डा से भानु कुमार त्रिपाठी, फैजाबाद से हीरालाल यादव, बस्ती सिद्धार्थनगर से संतोष सैनी, गोरखपुर महराजगंज से रजनीश, देवरिया से डाॅ. कफील खान और बलिया से अरविन्द गिरि को सप का प्रत्याशी बनाया गया है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular