Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने घोषित किए 12 उम्मीदवारों के नाम

सपा ने घोषित किए 12 उम्मीदवारों के नाम

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को तीन उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद 12 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। रायबरेली से आरपी यादव और प्रयागराज के प्रतापपुर से विजमा यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

सपा की सूची के अनुसार रायबरेली से आरपी यादव, चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से अनिल प्रधान पटेल, मानिकपुर से वीरसिंह पटेल, प्रयागराज जिले के प्रतापपुर से विजमा यादव, इलाहाबाद पश्चिम से अमरनाथ मौर्य, इलाहाबाद दक्षिण से रईश चंद्र शुक्ला, बाराबंकी जिले के जैदपुर (अजा) से गौरव रावत और हैदरगढ़ (अजा) से रामभगन रावत, बहराइच के भटेरा से मो. रमजान, कैसरगंज से मसूद आलम खान, श्रावस्ती जिले के भिनगा से इंद्राणी वर्मा, श्रावस्ती से मो. असलम राईनी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके पहले जारी हुई तीन उम्मीदवारों की सूची में लखनऊ के सरोजनीनगर से अभिषेक मिश्रा, कौशाम्बी के सिराथू से पल्लवी पटेल और कुशीनगर जिले के फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्या को टिकट दिया गया है।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular