Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने कीर्ति कोल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम...

सपा ने कीर्ति कोल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कियाः ब्रजेश पाठक

– सपा को संविधान की जानकारी नहीं

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कीर्ति कोल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम किया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा ने एक आदिवासी बहन को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाने का काम किया, उस समय देश के कई राजनीतिक दलों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रपति की उम्मीदवार का समर्थन किया। उस समय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आदिवासी बहन नहीं दिख रही थी आज जब सदस्य विधान परिषद का चुनाव होना है और सपा की हार सुनिश्चित जानकर भी कीर्ति कोल को उम्मीदवार व नामांकन कराकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम सपा ने किया है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता ने अखिलेश को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सपा सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग बन गया था। प्रदेश की जनता चाहती है उनके सुख-दुख में शामिल हों उनके जीवन में बदलाव आये। आज प्रदेश में अमन-चैन कायम है, गुण्डे या तो जेल में या फिर प्रदेश से बाहर हैं।

समाजवादी पार्टी को संविधान की जानकारी नहीं: निर्मला पासवान

भाजपा की एमएलसी उम्मीदवार निर्मला पासवान ने कहा कि समाजवादी पार्टी को संविधान की जानकारी नहीं है। सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल का पर्चा रद्द होने के बाद निर्मला पासवान ने कहा कि यह भाजपा की जीत है। उन्होंने कहा कि संख्या बल के हिसाब से भाजपा की जीत पहले भी सुनिश्चित थी लेकिन महिला प्रत्याशी का पर्चा रद्द हुआ इसलिए दुख हुआ।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular