Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने आठ नगर निगम के महापौर उम्मीदवाराें के नाम किए घोषित

सपा ने आठ नगर निगम के महापौर उम्मीदवाराें के नाम किए घोषित

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने बुधवार देर रात आठ नगर निगमों के लिए महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। सपा ने मेरठ से अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। यहां से विधायक रफीक अंसारी भी अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने गोरखपुर से काजल निषाद के नाम पर मुहर लगायी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आठ नगर निगम के लिए महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। इनमें मेरठ से सीमा प्रधान, गोरखपुर से काजल निषाद, लखनऊ से बंदना मिश्रा, इलाहाबाद से अजय श्रीवास्तव, झांसी से रघुवीर चौधरी, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा और अयोध्या से आलोप पांडेय को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular