Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने फिर दिया विवादित बयान

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने फिर दिया विवादित बयान

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता व महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का लगातार गलत बयानबाजी का दौर जारी है। उन्होंने गुरुवार को गांधी जी पर अंग्रेजों द्वारा की गई टिप्पणी का जिक्र किया है।

स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि “इंडियंस आर डाग” कहकर अंग्रेजों ने जो अपमान व बदसलूकी ट्रेन में गांधी जी से की थी, वह दर्द गांधी जी ने ही समझा था। उसी प्रकार धर्म की आड़ में जो अपमानजनक टिप्पणियां महिलाओं व शूद्र समाज पर की जाती हैं, उसका दर्द भी महिलाएं और शूद्र समाज ही समझता है।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने बीते दिनों रामचरितमानस की कुछ चौपाई को लेकर विवादित बयान दिया था। उस बयान का राजनीतिक दलों के साथ ही हिन्दू संगठनों व आम जनता विरोध कर रही है। इस विरोध के बावजूद स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी बात पर अडिग हैं और विवादित बयान देने का क्रम उनके द्वारा जारी है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular