लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी यूथ विंग के टांडा विधानसभा अध्यक्ष अदनान खान ने हिन्दुओं पर अपत्तिजनक टिप्पणी की है। अपने ट्वीट में उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। सपा कार्यकर्ता ने जो लिखा है उसे दोहराया नहीं जा सकता। अदनान के इस ट्वीट पर भाजपा नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अदनान खान सपा यूथ विंग टांडा विधानसभा के अध्यक्ष हैं। समाजवादी पार्टी की फैक्टरी में तैयार होने वाले ऐसे तत्वों को याद रखना चाहिए कि योगी सरकार में यदि नफरत फैलाओगे तो हवालात की हवा के साथ-साथ कोई कड़वी दवा भी खानी पड़ सकती है।
उधर, उत्तर प्रदेश भाजपा के ट्वीटर हैण्डल से ट्वीट कर कहा गया कि अखिलेश यादव के संरक्षण में एक सपाई हिंदुओं को धमकी दे रहा है लेकिन उनको यह नहीं भूलना चाहिए कि यहां मुख्यमंत्री कौन हैं।
