Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता के खेत में दलित बेटी का शव मिलने पर सियासत...

सपा नेता के खेत में दलित बेटी का शव मिलने पर सियासत गरमाई

-उप मुख्यमंत्री केशव ने कहा कि जांच कर होगी कठोर कार्रवाई

-बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी बताया अति दुखद व गंभीर मामला

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी से सटे उन्नाव जिले में समाजवादी (सपा) नेता के खेत में दलित बेटी का शव मिलने पर सियासत गरमा गयी है। सत्ताधारी दल से लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तक ने सपा पर हमला बोला है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दु:खद व गंभीर मामला। वहीं भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने की वजह से ऐसी घटना हुई।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को ट्वीट कर अखिलेश यादव से कहा कि सपा नेता के खेत में दलित बेटी का शव बरामद हुआ है। जब बेटी की मां आपकी गाड़ी के सामने गिड़गिड़ा रही थी तो उनकी बात नहीं सुनी और सपा नेता का संरक्षण दिया। सवाल करते हुए कहा कि नई सपा में सपाइयों का हर घिनौना अपराध माफ करोगे? इसके आगे केशव प्रसाद मौर्य लिखते हैं कि जांचकर दोषी को दंड और पीड़ित को न्याय दिलाने कसर नहीं छोड़ेंगे।

बसपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला है। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular