Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता आजम खां की तबीयत खराब, मेदांता में भर्ती

सपा नेता आजम खां की तबीयत खराब, मेदांता में भर्ती

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता व विधान सभा सदस्य मोहम्मद आजम खां लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में दिक्कत के कारण बुधवार रात्रि आजम खां को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। 74 वर्षीय आजम को फेफड़ों की न्यूमोनिआ और सांस लेने में तकलीफ है, जिसका इलाज चल रहा है।

मेदांता में आवश्यक जांचों के बाद उनको क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है। उनकी तबीयत अभी स्थिर एवं नियंत्रण में हैं। मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डॉ दिलीप दुबे और उनकी टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रत्यनशील है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular