Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता अखिलेश का आरोप, भाजपा राज में नौजवानों के साथ कुठारघात...

सपा नेता अखिलेश का आरोप, भाजपा राज में नौजवानों के साथ कुठारघात हो रहा

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधकर कहा कि इस सरकार में नौजवानों और समाज के शोषित वंचित तथा पिछड़े वर्ग के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। अखिलेश ने कहा, बंदरबांट में उलझी भाजपा सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं बची है। कोरोना संक्रमण, जानलेवा ब्लैक फंगस के मंहगे इलाज में सरकार की लापरवाही, जीवन रक्षक दवाइयों के अकाल और ठप विकास कार्य के साथ हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार में गरीब, किसानों, नौजवानों और समाज के शोषित वंचित तथा पिछड़े वर्ग के हितों पर कुठाराघात ही होता रहा है।”
उन्होंने कहा कि विफलता और गलत प्रबंधन के चलते यूपी भाजपा राज में आंकडे बताते है कि आबादी के हिसाब से टीकाकरण में यूपी पिछड़ा हुआ है। नीति आयोग के रिकार्ड में उत्तर प्रदेश को सबसे फिसड्डी राज्य का दर्जा मिला हुआ है। भुखमरी, भेदभाव और इंडस्ट्री तथा इंफ्रास्ट्रक्चर आदि सूचकांक रैंकिंग में राज्य बदहाल है। अखिलेश ने कहा, सच यह है कि भाजपा राज में बेकारी-बेरोजगारी रिकार्ड तोड़ रही है। मंहगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस सबके दाम आसमान छू रहे है। न मनरेगा में काम है, न स्किल मैपिंग का कहीं अता-पता है। व्यापार, कारोबार, दुकानदारी सब ठप है। लघु-मध्यम उद्योग बर्बाद हो रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular