विकास सोनी।
गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज गोण्डा के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप द्वारा हाई स्कूल में प्रदेश में 10वें नम्बर पर मेरिट में आयी जिले की कु0 पारूल सिंह पुत्री प्रदीप कुमार सिंह निवासी रामापुर तरबगंज को प्रतिभा सम्मान के क्रम में एक लैपटाप व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग केशवराम यादव,राजेश दीक्षित जिला महासचिव, वि0स0 अध्यक्ष राकेश यादव व रमेश तिवारी परसदा मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना वादा पूरा करती है। उसकी कथनी और करनी में कभी अंतर नहीं रहा है।
