आजमगढ (हि.स.)। आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और वाराणसी रेल खंड के एडीआरएम ने आज संयुक्त रूप से आजमगढ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया वही यहां के लोगों की समस्याओं से सांसद ने एडीआरएम को अवगत भी कराया। इस दौरान सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को हाईटेक यात्री सुविधाओं से लैस करने के साथ आजमगढ़ को गोरखपुर और वाराणसी से जोड़े जाने का प्रयास तेज हो गया है। वही सांसद दिनेश लाल यादव ने सपा मुखिया के जेल में बंद बाहुबली विधायक के मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि सपा गुडों की पार्टी है ।
सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ व एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव करीब चार बजे वे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां संयुक्त से रेलवे से स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान आजमगढ़ के लोगों की समस्याओं से सांसद दिनेश लाल यादव ने एडीआरएम से अवगत कराया। सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ के लोगों को समस्याओं से अवगत कराने के लिए बुलाए थे। बैठक में आजमगढ़ से इंटरसिटी चलाने, आजमगढ़ को गोरखपुर व वाराणसी से जोड़ने, प्लेटफाम नंबर एक के चौड़ीकरण करने पर चर्चा हुई है। इसी के साथ ही आजमगढ रेलवे स्टेशन पर एक नई सुविधा के तहत अब कार से सीधे स्टेशन के अंदर प्रवेश पर ट्रेन पकड़ सकते है। उन्होने कहा कि एक से डेढ़ साल के अंदर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का पूरा कायाकल्प हो जायेगा।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ जेल में बंद बाहुबली से मिलने पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडागर्दी की पार्टी है। तो वह माफियाओं से नहींमिलेगें, उनके बात नहीं करेगें तो वे करेगें क्या। यह तो सभी लोग जानते है। उन्होने कहा कि आजमगढ़ के लोगों में जो एक भावना जगी वह यह कि यहां के लोगों को गुंडो माफियाओं से मुक्ति जगी। आजमगढ़ इसी लिए पीछड़ गया क्योकि ये लोग अपनी मनमानी, गुंडागदी, दबंगई करने के साथ जो सरकार की योजनाएं है उसको अपने में ही बंदरबाट करते थे औश्र योजनओं को आम जनता तक पहुंचने नहीं दिया। उन्होने कहा कि जनता ने भी सही किया है गुंडा माफियो से मुक्ति के लिए उन्हे जनता ने चुना है तो आजमगढ़ इनसे मुक्त किया जा रहा है।
राजीव
