अखिलेश यादव से नाराज हैं केशव देव और संजय चौहान
प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। राज्यसभा और विधान परिषद के लिए न भेजे जाने को लेकर सपा गठबंधन में बगावत के सुर फूटने लगे हैं। एमएलसी के लिए न चुने जाने से नाराज महान दल और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की सपा से राहें जुदा होती नजर आ रही हैं। दोनों पार्टियों के नेताओं ने अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला है, तो वहीं वरिष्ठ नेता रेवती रमण ने भी अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोला है। महानदल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने अखिलेश पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने जयंत को राज्यसभा भेजने के सवाल पर कहा, अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है तो मुझे एमएलसी के लिए क्यों नहीं? उन्होंने कहा, पिछले दिनों बदायूं में दो रैलियां की गई थीं लेकिन मुझे एक भी रैली में नहीं बुलाया गया। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, जयंत जी को सम्मान मिला, उनसे रैली भी कराई गई। सपा को मेरे कारण से सभी सीटों पर फायदा मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा गठबंधन ने मुझे शुरू से ही अलग रखा है। वहीं जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान भी अखिलेश से नाराज नजर दिखे। उन्होंने भी विधान परिषद न भेजे जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के चार प्रत्याशियों ने बुधवार को विधानभवन में नामांकन किया। इनमें पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, शाहनवाज आलम, जासमीन अंसारी और मुकुल यादव ने सपा की ओर से नामांकन किया। स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद सपा ने उन्हें विधान परिषद के लिए चुना था। इसके अलावा सपा ने अल्पसंख्यक वर्ग से सहारनपुर के शाहनवाज खान और सीतापुर के जासमीर अंसारी को भी विधानसभा के लिए चुना है। दोनों नेता आजम खां के करीबी माने जाते हैं। पर दोनों में शाहनवाज खान का पलड़ ज्यादा भारी है।
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
