Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा को अराजकता और गुंडई पसंद: ब्रजेश पाठक

सपा को अराजकता और गुंडई पसंद: ब्रजेश पाठक

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा को अराजकता और गुंडई पसंद है। आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आचरण से सिद्ध हो गया। जिस प्रकार से गेट कूदकर वहां जाकर माल्यार्पण किया है, जिस बिल्डिंग को एलडीए ने सील कर रखा था।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा अध्यक्ष को कानून से कोई मतलब नहीं है। हमेशा कानून तोड़कर अराजकता फैलाना सपा का पुराना शगल रहा है। अगर इसी तरह से अच्छा कूदना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जानते हैं, तो उन्हें एशियन गेम्स में जाकर भारत के लिए कुछ और मेडल लाने पर काम करना चाहिए था।

विदित हो कि बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ जय प्रकाश इंटरनेशल सेन्टर पहुंचे थे। वहां पर वह जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने गये थे। एलडीए ने निर्माण कार्यों का हवाला देते हुए गेट पर ताला लगा रखा था। अखिलेश यादव के वहां पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह चहारदीवारी फांदकर अंदर प्रवेश कर गये।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular