Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा के वरिष्ठ नेता शतरूद्ध प्रकाश भाजपा में शामिल

सपा के वरिष्ठ नेता शतरूद्ध प्रकाश भाजपा में शामिल

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के कद्दावर और वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य शतरूद्ध प्रकाश भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। वह सपा के स्थापना काल से ही सदस्य रहे हैं।

विधान परिषद सदस्य शतरूद्ध प्रकाश की छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में भागीदारी रही है। वह डॉ. राम मनोहर लोहिया जी से प्रभावित होकर समाजवादी युवजन सभा बीएचयू के सदस्य बने। हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व किया और वाराणसी तथा तिहाड़ जेल में बंद हुए। शतरुद्ध प्रकाश की विद्यार्थी तथा राजनीतिक जीवन में विभिन्न आन्दोलनों के कारण 30 बार गिरफ्तारी हुई और 20 बार जेल गए।

सपा नेता शतरूद्ध प्रकाश ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपेयी, कमेटी के सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

राजेश/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular