Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व सीएम अखिलेश यादव...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा

प्रदेश सरकार पर राजनैतिक द्वेष भावना से कार्य करने का लगाया आरोप

औरैया (हि. स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय पर पहुँच कर जहाँ कार्यकर्ताओं से भेंट कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने को कहा, वहीं भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किये । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है वहीं कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है।

प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है जबकि भ्रष्टाचार चरम पर है। 108 एम्बुलेंस और डायल 112 बर्बाद हो चुकी है। महंगाई लगातार बढ़ रही है।आम आदमी के मुँह का निवाला भी छीना जा रहा है। जो लोग दूध और दही पर जीएसटी लगा सकते हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है ।

जनपद के बिधूना में पार्टी कार्यालय से वह बीते दिनों बीमारी से दिवंगत हुए अपने नजदीकी रिश्तेदार, व्यापारी नितिन पति गुप्ता उर्फ बल्ली के यहाँ पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत व्यापारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया ।।इस मौके पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह सेंगर, सपा विधायक रेखा वर्मा, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का ,सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य, पूर्व विधायक विनय शाक्य, जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, चैयरमैन अमित बाथम लल्तू आदि के अलावा धप्पी यादव अरविंद यादव लाले सिद्दकी अम्बार सिद्दीकी राजेश कठेरिया लकी यादव आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर देवेश शाक्य ने उनको चाँदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया ।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular