Monday, February 16, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसपा के पूर्व विधायक रविदास के मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा

सपा के पूर्व विधायक रविदास के मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा

लखनऊ (हि.स.)। हसनगंज थाने की पुलिस ने कैसरबाग के सालीगंज निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रविदास मल्होत्रा के मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा की। सन् 1979 में विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट के निर्देश पर वारंट जारी हुआ, जब रविदास अपने घर पर नहीं मिले तो कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गयी।

एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय के आदेश पर मार्च माह में वर्ष 1979, 1982 व 1985 के तीन अलग-अलग मामलों में रविदास मल्होत्रा के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। रविदास के बाद वारंट होने के बाद भी उनका कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होना नहीं हुआ।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षा के दौरान रविदास ने तोड़फोड़ की थी और इसके बाद विश्वविद्यालय से जुड़ा थाना हसनगंज में मुकदमा लिखा गया था। गिरफ्तारी न होने पर वारंट लेकर पहुंची पुलिस ने 82 की नोटिस चस्पा कर दिया। इस दौरान रविदास के मकान के आसपास रहने वाले लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular