Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा के पूर्व मंत्री ने भिजवाई मिठाई व शाल, भाजपा पार्षद ने...

सपा के पूर्व मंत्री ने भिजवाई मिठाई व शाल, भाजपा पार्षद ने लेने से किया इंकार

मुरादाबाद (हि.स.)। नगर निगम मुरादाबाद वार्ड 7 से भारतीय जनता पार्टी पार्षद चौधरी अजय दिवाकर उर्फ जादूगर मिस्टर इंडिया ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री और अमरोहा के विधायक महबूब अली ने उनके घर एक सपा नेता के हाथों मिठाई का डिब्बा और शाल भिजवाया, जिसे पार्षद ने हाथों हाथ वापिस कर दिया और कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, मैं यह सामान नहीं ले सकता हूं। शुक्रवार देर रात पार्षद ने इस पूरे मामले की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री और अमरोहा के विधायक महबूब अली के बेटे परवेज अली वर्ष 2016 में मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से 5170 वोट लेकर एमएलसी निर्वाचित हुए थे। परवेज अली ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आशा सिंह को हराया था। कुछ माह बाद वर्ष 2022 में परवेज अली का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नगर निगम वार्ड 7 से भारतीय जनता पार्टी पार्षद चौधरी अजय दिवाकर उर्फ जादूगर मिस्टर इंडिया ने बताया कि शुक्रवार को चक्कर की मिलक निवासी सपा नेता दानिश नामक युवक उनके घर मिठाई का डिब्बा और शाल लेकर पहुंचे।

अजय दिवाकर ने बताया कि दोंनो चीजों के बारे में जब उन्होंने दानिश से पूछा तो दानिश ने बताया कि महबूब अली मंत्री ने यह सामान उनके लिए भिजवाया है। चौधरी अजय दिवाकर ने कहाकि मैंने दानिश नामक युवक को दोनों चीजें यह कहते हुए वापिस कर कहाकि यह समान मैं नहीं ले सकता हूं, यह पूर्व मंत्री को वापिस कर देना।

अजय दिवाकर का कहना है कि पूर्व मंत्री ने शायद आगामी विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर यह सामान भिजवाया था। मैं पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करता हूं और पार्टी का निष्ठावान सच्चा सिपाही हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular