Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा : ब्रजेश पाठक

सपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता ने खारिज कर दिया है। सपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री की पत्नी नम्रता पाठक ने वट अमावस्या के अवसर पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पत्रकारों से ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमने ईश्वर से प्रदेश में सुख और शांति की कामना की है। उन्होंने ‘वट मूल तोपवासा’ प्रकृति व मानव के अटूट बंधन, सौभाग्य की वृद्धि एवं पतिव्रत के संस्कारों के प्रतीक वट सावित्री व्रत – पूजन की देश व प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular