Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने लगाया आरोप, अब...

सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने लगाया आरोप, अब तक नहीं हुई कोई बैठक

औरैया (हि. स.)। समाजवादी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रवि त्यागी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब तक कोई भी बैठक नहीं कराई गई है जिससे कि क्षेत्र में विकास कराया जा सके। उन्होंने कहा कि उनके पास क्षेत्र की कई समस्याएं हैं मगर बैठक न होने के कारण वह पूरी नहीं हो पा रही है।

शहर के एक गेस्ट हाउस में सपा की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य रवि त्यागी ने की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। रवि त्यागी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम क्षेत्र में भ्रमण कर सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता आजिज आ चुकी है। विधानसभा के चुनाव में जनता सपा को पूर्ण बहुमत से जिताएगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक में अवधेश कुमार के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular