Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा के चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन

सपा के चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर हो रहे चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के चार उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन किया। नामांकन करने वालों में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जास्मीन अंसारी, मुकुल यादव और शाहनवाज़ खान शामिल हैं। सपा की इस सूची में ओम प्रकाश राजभर के बेटे का नाम नहीं होना, सभी को चौंकाया है। विधान सभा चुनावों के बाद से राजभर के बेटे के विधान परिषद भेजे जाने की चर्चा चल रही थी। सियासी गलियारे में अब लोकसभा के उपचुनाव की चर्चा शुरू हो गयी है। सवाल उठ रहा है कि बेटे को विधान परिषद नहीं भेजे जाने के बाद क्या ओपी राजभर का आजमगढ़ लोकसभा सीट को लेकर क्या रुख रहने वाला है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular