Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा के इत्र वाले मित्र खा जाते थे गरीबों का राशन -...

सपा के इत्र वाले मित्र खा जाते थे गरीबों का राशन – योगी आदित्यनाथ

महोबा (हि. स.)। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता अब तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुन्देलखण्ड के दौरे पर रहे हमीरपुर के बाद जिला परिषद मैदान महोबा में जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने जहां एक तरफ जनता को भाजपा सरकार के कामों को गिनाया तो वहीं सपा, बसपा , कांग्रेस को निशाने पर लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने महोबा की धरती को पानी-पानी के तरसाया अब उन्हें वोट की ताकत से तरसाने का वक्त आ गया, भाजपा सरकार की हर घर नल हर घर जल योजना से सिर्फ शहरों में हीं नहीं, गांव-गांव पानी पहुंच रहा है, एक समय ऐसा आएगा कि बुन्देलखण्ड की धरती सोना उगलेगी, यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा, यहां का युवा डिफेंस कॉरिडोर में बनी तोप पर बैठ कर पाकिस्तान को परास्त करेगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने डबल राशन दिया। एक भी व्यक्ति की भूख से मौत नहीं होने दी। भाजपा के सांसद- विधायकों ने कोरोनाकाल में सबका हालचाल लिया, सबकी मदद की , जबकि यही राशन और मदद का पैसा जनता तक पहुंच ही नहीं पाता था । कांग्रेस , सपा की सरकारें सब खा जाती थी, और बीएसपी के हाथी का क्या कहें , उसका पेट इतना बड़ा कि कुछ भी कम है उसके लिए ।

सरकार का विरोध करने वाले भाजपा से डरते हैं इसीलिए भाजपा को रोकने के प्रयास में लगे हैं , जबकि भाजपा अब रुकने वाली नहीं है। जनता के समर्थन से अब 300 पार का नारा सार्थक होगा जिसमें महोबा चरखारी को शामिल रखने का अनुरोध जनता से योगी ने किया । योगी आदित्यनाथ ने कीा कि गरीबो की योजनाओं का पैसा समाजवादियों के इत्र वाले मित्र ले जाते थे ।

ये विकासवादी सरकार आगे भी विकासपथ पर चलती रहेगी। होली के बाद बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे का उदघाटन होगा। इस बार होली और दिवाली में मुफ्त गैस सिलेंडर देने का काम भाजपा सरकार करेगी । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर इस बार भी प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिएभारी संख्या में जनसमूह जिला परिषद मैदान में एकत्रित रहा ।

महेन्द्र द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular