Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा की हालत इतनी खराब कि निष्कासित नेताओं को करना पड़ रहा...

सपा की हालत इतनी खराब कि निष्कासित नेताओं को करना पड़ रहा शामिल – मायावती

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निलंबित कुछ विधायकों के समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की सूचना से बसपा सुप्रीमो मायावती उखड़ गई हैं।

सपा अ​ध्यक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि सपा की हालत खराब हो गई है। मायावती ने कहा कि ऐसा लगता है कि सपा मुखिया को अब अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं रहा है।
गुरुवार को ट्वीट करके उन्होंने कहा कि सपा की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि अब आए दिन मीडिया में बने रहने के लिए दूसरी पार्टी से निष्कासित व अपने क्षेत्र में प्रभावहीन हो चुके पूर्व विधायकों व छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं आदि को सपा मुखिया को उन्हें कई-कई बार खुद पार्टी में शामिल कराना पड़ रहा है। 
उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों के साथ-साथ खासकर सपा के ऐसे लोगों की छानबीन करके उनमें से केवल सही लोगों को बीएसपी के स्थानीय नेता आए दिन बीएसपी में शामिल कराते रहते हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular