Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा की सरकार बनी तो सबको मिलेगा सम्मान : अखिलेश

सपा की सरकार बनी तो सबको मिलेगा सम्मान : अखिलेश

अम्बेडकरनगर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडी इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

अखिलेश ने भाजपा पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर सभी को सम्मान मिलेगा और युवाओं को नौकरी देने का काम होगा। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों को पक्की नौकरी देने का काम सपा सरकार करेगी। सपा सरकार पुलिस भर्ती निकालने और शिक्षामित्रों की मदद करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं हुआ। वोट डालकर सरकार बनाना है। जनता पहले से तैयार है। ऐसा जोश एवं उत्साह उत्तर प्रदेश में किसी चुनाव में नहीं दिखा।

अखिलेश ने कहा कि पांचवें चरण में भाजपा का पता नहीं लगा है। छठवें चरण में आते-आते भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार अम्बेडकरनगर में सभी पांच सीटें सपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सभी को सम्मान मिलेगा। बुनकरों की मदद करने का काम सरकार करेगी। भाजपा की सरकार में किसानों को खाद एवं बीज के लिए भटकना पड़ा। जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई। 11 लाख सरकारी नौकरी के पद खाली हैं। इस दौरान सपा प्रत्याशी राकेश पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, पृथ्वीपाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, प्रेमचन्द गौंड और नदीम अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular