Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक 01 नवम्बर को

सपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक 01 नवम्बर को

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की आने वाली 01 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजधानी लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में प्रातः 09:30 बजे से की जाएगी।

यह जानकारी सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने पत्र जारी कर दी। उन्होंने बताया कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक को अखिलेश यादव सम्बोधित करेंगे। बैठक को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।

राज्य कार्यकारिणी की बैठक पहले 31 अक्टूबर को उक्त स्थान पर आयोजित की जानी थी लेकिन शुक्रवार को बैठक की तारीख बदल दी गई। अब यह बैठक एक नवम्बर को निहित स्थान पर की जाएगी।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular