ग्राम प्रधान को बताया सड़क छाप और एहसान फ़रामोश
रायबरेली(हि. स.)।हाल में ही बीजेपी में शामिल हुई विधायिक अदिति सिंह के ग्राम प्रधान को धमकाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है,जिसमें वह सदर विधानसभा में सपा नेता की मीटिंग लगाने से ख़ासा नाराज़ हुईं और अपने पिता अखिलेश सिंह द्वारा किए गए एहसानों को भी गिनाया।विधायक ने प्रधान को सड़क छाप तक बता डाला।वॉयरल ऑडियो में उनकी सपा नेता से बात करने का अंदाज़ चर्चा का विषय बना हुआ है।दरअसल सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता आरपी यादव की एक मीटिंग राही ब्लॉक के बेला भेला क्षेत्र में लगाई गई थी जिसका आयोजन ग्राम प्रधान विनीत यादव ने किया था। जब इसकी खबर अदिति सिंह को लगी तो वे भड़क उठीं।
अदिति ने विनीत को फोन करके उसे एहसान फरामोश तक बता डाला। एक प्रधान हो तुम और एहसान फरामोश हो तुम। सड़क छाप आरपी यादव की मीटिंग कौन लगाया है़। तुम वहां बैठे हुए थे, इस पर प्रधान ने कहा कि मेरी अपनी विचारधारा है़। तुम वहां क्यों बैठे? प्रधान ने कहा क्या चाहती हैं कि भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगना शुरू कर दूं। इस पर अदिति सिंह ने कहा कि तुम्हारे वोट मांगने से होगा क्या? अदिति ने आगे कहा कि मेरे पिता जी ने तुम पर एहसान किया है़, तो प्रधान ने कहा कि उनका एहसान मानता भी हूं। लेकिन आपका एहसान नहीं है़। आपने मेरा पैसा मार रखा है़।वॉयरल ऑडियो रायबरेली के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रजनीश
