Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा की महिला विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का जताया आभार

सपा की महिला विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का जताया आभार

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से सदन कार्यवाही से पूर्व शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महिला विधायकों ने प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए उनका सम्मान किया।

सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडे के नेतृत्व में आज पार्टी की महिला विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलने पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष से मुलकात करते हुए महिला विधायकों ने मानसून सत्र में महिलाओं के नाम रहे एक दिन का विशेष सत्र आयोजित कराने के लिए धन्यवाद दिया। महिलाओं ने विधानसभा अध्यक्ष की इस पहल के

लिए सराहना की और आभार जताया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मानसून सत्र के अंतर्गत सदन में गुरुवार को एक नई पहल की शुरूआत की। उन्होंने सदन में इस दिन को महिला विधायकों के नाम किया और चर्चा की। सदन की कार्यवाही में सत्ता व विपक्ष की महिला विधायकों ने बेबाकी से जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी-अपनी बात रखी।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular