कानपुर देहात (हि.स.)। प्रदेश में चुनाव के पहले चरण के मतदान से पूर्व तक अभी भी दल बदल का दौर लगातार जारी है। गुरूवार को समाजवादी पार्टी में राज्य मंत्री के साथ कई दलों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी को सदस्यता दिलाई है।
चुनाव नजदीक आ गए हैं और गुरुवार को पहले चरण के चुनाव की शुरुआत भी हो जाएगी। इसके साथ ही अभी भी पार्टियों में दल बदल सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को कानपुर देहात के भाजपा पार्टी कार्यालय अकबरपुर में विभिन्न दलों से प्रभावशाली नेताओं ने जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त की है। यही नहीं समाजवादी पार्टी की पूर्व राज्य मंत्री राजकुमारी कुशवाहा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय में सदस्यता प्राप्त की।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है इस पार्टी में जात पात का कोई भेदभाव नहीं है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी की हम सदस्यता लेते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। कानपुर देहात की सभी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का हम काम करेंगे।
इसके साथ बसपा से रवि शशि द्विवेदी पूर्व विधानसभा प्रभारी सिकंदरा, मनोज सिंह चौहान पूर्व सभासद सपा, वतन अग्निहोत्री पूर्व प्रधान सपा, बबलू भारती पूर्व जिला प्रभारी बसपा, शैलेंद्र सिंह राजावत विधानसभा प्रभारी बसपा, वतन राज अग्निहोत्री प्रत्याशी नगर पंचायत शिवली सपा, कन्हैया जी सपा आदि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली एवं पार्टी में विश्वास व्यक्त किया है। इस दौरान डॉक्टर सतीश शुक्ला, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी, अमित राजपूत आदि रहे।
बहु को नहीं बचा पाए हमें क्या रोकेंगे
सपा से भाजपा में ज्वाइन करने वाली पूर्व राज्य मंत्री राज कुमारी कुशवाहा ने भाजपा की सदस्य्ता लेते ही हिन्दुस्थान समाचार ने बात करते हुए उन्होंने बताया कि सपा में महिलाओं की इज्जत नहीं है। वो अपनी बहू को नहीं रोक पाए और उनके पास घमंड भी आ गया है। मैं अपने परिवार में फिर से वापस आ गई हूं।
अवनीश
