Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सपा की निकलेगी हवा, निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत :...

 सपा की निकलेगी हवा, निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत : केशव प्रसाद मौर्य

-उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार से निचले स्तर तक होगा विकास

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि आगामी होने वाले निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी जीत मिलने जा रही है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से निचले स्तर तक विकास होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में सपा का राजनीतिक भविष्य बेहतर नहीं है। सपा के गुब्बारे में हवा ज्यादा है। सपा की हवा जल्द निकलेगी। मैनपुरी में नेताजी के देहांत के बाद सहानुभूति के कारण सपा को जीत मिली।

केशव प्रसद मौर्य ने कहा कि आज देश का हर राज्य गुजरात माडल की चर्चा कर रहा है। हमारा भी प्रयास यही है कि उत्तर प्रदेश गुजरात जैसा बने। उन्होंने बताया कि इंवेस्टर्स समिट के फीडबैक सुखद हैं। कल मैं नीदरलैंड जा रहा हूँ। गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री निवेश आमंत्रित करने विदेशों के दौरे पर जा रहे हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular