Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा का आठ सदस्यीय दल 12 जनवरी को प्रयागराज के छात्र महापंचायत...

सपा का आठ सदस्यीय दल 12 जनवरी को प्रयागराज के छात्र महापंचायत में होगा शामिल

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल 12 जनवरी को प्रयागराज जाएगा। दल के सदस्य वहां युवा दिवस पर आयोजित छात्र महापंचायत में शामिल होेंगे। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने जारी पत्र में बताया कि पार्टी के अध्यक्ष के निर्देश पर एक आठ सदस्यीय दल 12 जनवरी दिन गुरूवार को जनपद प्रयागराज जायेगा। जहां वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में अजय यादव ‘सम्राट’ द्वारा (युवा दिवस) पर छात्र महापंचायत कार्यक्रम सम्मिलित होंगे।

दल में ये हैं शामिल

प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधायक ओम प्रकाश सिंह, विधायक डा0 आर0 के0 वर्मा, विधायक अतुल प्रधान, विधायक संदीप पटेल, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, योगेश चन्द्र यादव नि0 जिलाध्यक्ष एवं नि0 महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन शामिल हैं।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular