Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा कार्यकर्ता ने प्रचार के दौरान महिला के बुर्के पर लगाया स्टीकर,...

सपा कार्यकर्ता ने प्रचार के दौरान महिला के बुर्के पर लगाया स्टीकर, अनुराग ने कसा तंज

लखनऊ (हि.स.)। उप्र विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के समर्थक अपने उम्मीदवार का प्रचार कर रहे थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने महिला साथी के बुर्के पर स्टीकर लगा दिया। यह कृत्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सपा कार्यकर्ताओं पर तंज कसा है।

सोशल मीडिया पर जो यह वीडियो वायरल हो रहा है, जो लखनऊ के पश्चिम क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरमान खान के समर्थक इलाके में प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसमें कुछ मुस्लिम महिलाएं भी शामिल थीं। प्रचार के दौरान एक कार्यकर्ता ने आगे चल रही मुस्लिम महिला साथी के बुर्के पर स्टीकर लगा दिया। इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। इस पर उप्र भाजपा सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर सपा पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए। ‘जहां भरे हों ऐसे मनचले,यूपी क्यों उनके साथ चले ? सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी टिप्पणी भी दे रहे हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular