Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा कार्यकर्ता घर -घर जाकर पुछेंगे, आप चाहते हैं 300 यूनिट फ्री...

सपा कार्यकर्ता घर -घर जाकर पुछेंगे, आप चाहते हैं 300 यूनिट फ्री बिजली ?

-अखिलेश यादव ने कहा, किसान जब आंदोलन कर रहे थे, तो भाजपाई कह रहे थे आतंकवादी

लखनऊ (हि.स.)। सपा ‘300 यूनिट बिजली पाओ, नाम लिखाओ छूट ना जाओ’ अभियान चलाएगी। सपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत घर-घर पहुंचेंगे। इस अभियान के तहत जो लोग 300 यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं, उनसे फार्म भरवाया जाएगा। मंगलवार को यह जानकारी अखिलेश यादव ने दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का वादा किया था पर अभी तक नहीं हुई। इसके विपरीत, जब किसान आंदोलन कर रहे थे, तब वो किसानों को आतंकवादी कह रहे थे। जिन लोगों को किसान आतंकवादी लगते हैं, वो अन्न खाना बंद कर दें।

कहा कि पहले भाजपा की मान्यता रद्द करें क्योंकि मुख्यमंत्री पर भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। डिप्टी सीएम पर भी मुकदमा है।अखिलेश यादव ने कहा कि हम चुनाव आयोग से रथ चलाने की अनुमति मांगेंगे। इसके साथ ही डोर टु डोर और ऑनलाइन अभियान भी चलेगा। सपा के कई लोगों पर झूठे मुकदमे हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर आए एक जिलाधिकारी ने खुद के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के लिए मनमाने तरीके से मुकदमे लगाए। उसी कड़ी में नाहीद हसन पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। अब्दुल्ला आजम को फंसाने में कांग्रेस और भाजपा दोनों थी। मीडिया से बातचीत के दौरान, अखिलेश के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य और अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खुद की तैयारी के बाद चुनावी शर्तों की घोषणा कराई। यह भाजपा की चाल है।फिर भी समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी पार्टियां पूरी तत्परता से डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए जनता के बीच पहुंच रही हैं।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular