Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा-कांग्रेस के बीच चल रहा भीतरघात, सपा के कई युवा नेता कांग्रेस...

सपा-कांग्रेस के बीच चल रहा भीतरघात, सपा के कई युवा नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

लखनऊ (हि.स.)। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन भी है और भीतरघात की भी प्रक्रिया साथ-साथ चल रही है। दोनों पार्टियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हाल में ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी थी। अब कांग्रेस समाजवादी पार्टी के कई युवा दिग्गज नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराने जा रही है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अभी तक लोकसभा चुनाव आते-आते सपा की जगह बसपा से भी गठबंधन हा सकता है। एक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी नेता और शिवपाल यादव के खास नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए विधिवत बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी भी है। उनके साथ एक हजार से अधिक युवा नेताओं के शामिल होने की संभावना है। उस कार्यक्रम में उप्र के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी शामिल होंगे।

एक कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए बड़े स्तर पर बैनर-पोस्टर भी बनवाया जा रहा है। लखनऊ के प्रदेश कार्यालय पर तीन अक्टूबर को कार्यक्रम होने की संभावना है। इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के अधिकांश जिलों से सपा कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

उपेन्द्र/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular