Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा उम्मीदवार शिवपाल यादव पहली बार जाएंगे बदायूं

सपा उम्मीदवार शिवपाल यादव पहली बार जाएंगे बदायूं

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और शिवपाल यादव गुरुवार को बदायूं जा रहे हैं। सपा से बदायूं का लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह उनका पहला दौरा है। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

शिवपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से बदायूं दौरे की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आज से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क हेतु यात्रा पर हूं। मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं।

सपा से बदायूं लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से उनके वहां न जाने को लेकर सियासी चर्चा उठ रही थी कि शिवपाल वहां से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। लेकिन आज उनके पोस्ट के बाद से इन सियासी चर्चाओं पर विराम लग गया।

मोहित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular