Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा अब हर 30 तारीख को मनाएगी "हाथरस की बेटी स्मृति दिवस"

सपा अब हर 30 तारीख को मनाएगी “हाथरस की बेटी स्मृति दिवस”

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी अब हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाएगी। इसकी घोषणा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को की। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का दलित एवं महिला विरोधी चेहरा बेनकाब किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को सुबह ट्वीट किया “उप्रवासियों, सपा व सहयोगी दलों से अपील है कि हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाएं और उप्र की भाजपा सरकार ने 30-09-20 को जिस अभद्र तरीक़े से बलात्कार पीड़िता के शव को जलाने का जो कुकृत्य किया था उसकी याद दिलाएं! भाजपा का दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो।”

RELATED ARTICLES

Most Popular