Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासपा अध्यक्ष पूर्ण ‘कन्फ्यूज्ड’-अनिल राजभर

सपा अध्यक्ष पूर्ण ‘कन्फ्यूज्ड’-अनिल राजभर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि राज्य में देश-विदेश के निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर पूंजीनिवेश की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आज कुल पूंजीनिवेश का लक्ष्य बढ़ाकर 25 लाख करोड़ रुपए कर दिया है। पूर्व में सरकार ने मात्र 10 लाख करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित करते हुए निवेशकों से सम्पर्क करना शुरू किया था। एक दिवसीय आधिकारिक भ्रमण पर जिले में आए अनिल राजभर ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत, ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए आज दुनिया की पांचवीं बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में हम विकासशील देशों की श्रेणी से निकलकर दुनिया के तीन महाशक्तियों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य भर में फैले एक्सप्रेस वे के किनारे उद्योग धंधों व बड़े कारखानों की स्थापना की कोशिश में लगी है। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश का वातावरण और पर्यावरण दोनों ठीक है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले तक गोवा और केरल देश के सबसे ज्यादा पर्यटक आकर्षित करने वाले राज्य थे किन्तु वर्तमान में इन राज्यों की तुलना में दो गुना से ज्यादा पर्यटक केवल काशी में पहुंच रहे हैं। यही हाल अयोध्या का है। पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित राम चरित मानस की कुछ पंक्तियों पर आपत्ति प्रकट करते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने सम्बंधी प्रश्न पर गोंडा के प्रभारी मंत्री ने कहा कि श्रीराम चरित मानस दुनिया का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ग्रंथ है। इसे राजनीति में न घसीटें। यह हम सबके आस्था और श्रद्धा का विषय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरी तरह से ‘कन्फ्यूज्ड’ हैं। विकास के मुद्दे पर चर्चा करने से बचने के लिए उन्होंने सुनियोजित तरीके से इस बयान को प्रायोजित कराया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार छुट्टा जानवरों से किसानों को होने वाली समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी प्रयासरत है किन्तु सच्चाई यही है कि इसके जिम्मेदार भी वही हैं। कुछ हद तक हमें भी अपनी जिम्मेदारी स्वीकारनी होगी। केन्द्रीय बजट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह समावेशी बजट है। इस वर्ष कई राज्यों में विधानसभाओं के चुनाव होने के बावजूद भाजपा सरकार ने एक आदर्श बजट प्रस्तुत किया है। इसके माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का सार्थक प्रयास किया गया है। किसानों, गरीबों, नौजवानों और आधी आबादी को समर्पित बजट में आगामी 25 वर्षों का रोड मैप है। देश के सर्वांगीण विकास को सार्थक करने का प्रयास किया गया है। जिले के हिन्दुस्थान बजाज चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों का पेराई सत्र 2021-22 का भी अब तक पूरा भुगतान न किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से यह प्रकरण मेरे संज्ञान में लाया गया है। हम उनको जल्द भुगतान कराने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढें :  

*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*

*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular