Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सपा अध्यक्ष की लोकसभा प्रभारियों के साथ बैठक जारी, जीत की रणनीति...

 सपा अध्यक्ष की लोकसभा प्रभारियों के साथ बैठक जारी, जीत की रणनीति पर हो रही चर्चा

लखनऊ(हि.स.)। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में लोकसभा प्रभारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक कर रहे हैं। यहां पर चुनाव में जीत की रणनीति पर चर्चा जारी है।

अखिलेश यादव ने पार्टी में संगठन को मजबूत करने के साथ ही लोकसभा सीटों पर जातिगत समीकरण को साधने की कवायद शुरु कर दी है, ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत मिल सके। इसको लेकर बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में लोकसभा प्रभारियों के साथ अखिलेश यादव बैठक कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में भाजपा के जीत के क्रम को रोकने की रणनीति बनाई जा रही है। इसको लेकर जातीय जनगणना को हथियार बनाकर सपा लोकसभा चुनाव में उतरने वाली है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रो0 रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह, इंद्रजीत सरोज सहित कई बड़े व वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

मोहित वर्मा/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular