लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट कर अमर शहीद क्रांतिकारियों को उनके बलिदान दिवस पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने अपने आधिकारीक ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा कि ‘देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रौशन सिंह को उनके बलिदान दिवस पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!’
मोहित वर्मा
