Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया दुःख

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया दुःख

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि ‘यश भारती’ से सम्मानित कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी के जरिए देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि इतने दिनों तक वह अपने जीवन से लड़ते रहें, डॉक्टरों का प्रयास रहा होगा। जो बेहतर से बेहतर इलाज मिल रहा था, लेकिन उसके बावजूद भी आज उन्हें हमने खो दिया है। ऐसे कॉमेडियन व ऐसे हुनर के लोग कम पैदा होते हैं। वह बहुत ही साधारण व्यक्तित्व थे। वे जमीनी चीजों को जानते और पहचानते थे। वे जमीनी बातों को अपने टैलेंट के सहारे लोगों तक पहुंचा देते थे। उन्होंने अपना नाम रौशन किया और यश भारती से सम्मानित रहे, ऐसे लोग कभी-कभी हमारे बीच में आते हैं। “दिवंगत आत्मा को भगवान शांति दें। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।”

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular