– जेल में बंद पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मिलने के लिए आ रहे थे सपा अध्यक्ष
लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का झांसी का दौरा प्रस्तावित था। लेकिन प्रशासन की अनुमति न मिलने से कुछ दिनों के लिए उनके दौरे को रोक दिया गया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दौरे के लिए झांसी में हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अचानक अनुमति मांगने के कारण सुरक्षा कारणों से हरी झंडी नहीं दी जा सकी। जिसके बाद अखिलेश यादव के इस दौरे को कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति न देने के विषय पर झांसी एसएसपी ने गुरुवार को जानकारी दी कि कल हमारे पास एक पत्र आया था और तुरंत अनुमति मांगी गई थी, जो संभव नहीं था। इसके लिए उन्हें पहले से अनुमति लेनी चाहिए थी। बताया कि पुलिस लाइन में अभी काम चल रहा हैं और वे जेल में बंद पूर्व विधायक से मिलने के लिए आ रहे थे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव झांसी दौरे में जेल में बंद पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मिलने के लिए आ रहे हैं। इसलिए उन्होंने पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर उतारने की परमिशन मांगी थी। लेकिन प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गयी।
मोहित
