Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनसनी कौशल ने भाभी कैटरीना का किया दिल से स्वागत, कहा-परिवार में...

सनी कौशल ने भाभी कैटरीना का किया दिल से स्वागत, कहा-परिवार में आपका स्वागत है भरजाई जी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बीते दिन शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर के फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए। वहीं अब विक्की कौशल के भाई और कैटरीना कैफ के देवर सनी कौशल ने सोशल मीडिया पर विक्की -कैट की शादी की एक तस्वीर साझा करते हुए भाभी कैटरीना का फैमिली में स्वागत किया है। सनी कौशल ने लिखा-‘आज दिल में एक और की जगह बन गई। परिवार में आपका स्वागत है भरजाई जी। बहुत-बहुत सारा प्यार और इस प्यारे कपल को शादी की ढेर सारी बधाई।’

सनी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि विक्की और कैटरीना अपनी शादी को सीक्रेट बनाए रखना सीक्रेट बनाये रखना चाहते थे,लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहीं कपल ने गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने के बाद खुद ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद से उनके तमाम चाहनेवाले सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular